HomeBusinessसरकार का बड़ा फैसला दस हजार से उपर वाले सभी smartphones होंंगे...

सरकार का बड़ा फैसला दस हजार से उपर वाले सभी smartphones होंंगे 5जी!

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा अब दस हजार से उपर वाले सभी फोन 5जी नेटवर्क को सपोट करेंगे। बता दें, पीएम मोदी सरकार और टेलिकॉम कंपनियों के बीच कल एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में 5G नेटवर्क और 5G smartphones के लेकर कुछ फैसले हुए हैं।

इसमें 4G smartphones में जल्द से जल्द 5G सपोर्ट सॉफ्टवेयर अपडेट देने पर जोर दिया गया है। साथ ही 5G स्मार्टफोन की उपलब्धता बढ़ाने की बात कही गई। सरकार ने सुझाव दिया कि स्मार्टफोन कंपनियों को 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले सभी स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी ऑफर करनी चाहिए।

इसके बाद साफ हो गया कि जल्द smartphones कंपनियां भारत में 10,000 से ज्यादा कीमत वाले 4G स्मार्टफोन की मैन्यूफैक्चरिंग बंद कर देंगी। ऐसे में मार्केट में बिकने वाले 10,000 रुपये वाले सभी स्मार्टफोन 5G होंगे।

अचानक नहीं बंद होंगे 4G फोन

दूरसंचार विभाग (DoT) ने मीटिंग में सुझाव दिया कि स्मार्टफोन कंपनियों को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले smartphones बनाने बंद करने चाहिए और इनकी जगह पर 5G smartphones को लॉन्च करना चाहिए। जिससे यूजर्स को 4G से 5G स्मार्टफोन में शिफ्ट होने में आसानी हो सकेगी।

ग्राहकों को मिड रेंज में 5G कनेक्टिविटी वाले फोन्स पेश किए जाएंगे। जहां अभी तक कंपनियां 5G सपोर्ट में कटौती करके 4G अफोर्डेबल फोन पेश करती थी। ऐसे में फोन की कीमत बढ़ने की संभावना है।

इन कंपनियों के लिए होगी मुसीबत

बजट फोन कैटेगरी की कंपनियों के लिए थोड़ी मुसीबत हो सकती है, क्योंकि उन्हें 4G से 5G में शिप्ट करने के लिए ज्यादा निवेश और हार्डवेयर सपोर्ट की जरूरत होगी। वही कुछ फोन कंपनियां 4G फोन के मार्केट में 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले मार्केट में अच्छा कारोबार कर रही है। ऐसी कंपनियों के लिए भी थोड़ी मुसीबत हो सकती है।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.