HomeNational83 वर्ल्ड कप के हीरो BCCI के 36वें अध्यक्ष बने एंग्लो-इंडियन Roger...

83 वर्ल्ड कप के हीरो BCCI के 36वें अध्यक्ष बने एंग्लो-इंडियन Roger Binny

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Roger Binny भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें निर्विरोध तरीके से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है। रोजर बिन्नी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष होंगे। इस पद के लिए रोजर बिन्नी अकेले उम्मीदवार थे।

उनके अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी ने अपनी प्राथमिकता भी बता दी हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष होने के नाते मैं मुख्य रूप से 2 चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। सबसे पहले खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम है। जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हो गए, जिससे पूरा प्लान प्रभावित होता है।

दूसरा, मैं देश की पिचों पर ध्यान देना चाहता हूं। वहीं, Roger Binny को सौरव गांगुली ने अपनी शुभकामनाएं दी है और कहा नया ग्रुप इसे आगे बढ़ाएगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

67 साल के हैं रोजर बिन्नी

67 साल के रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक में हुआ था। भारत की ओर से खेलने वाले वे पहले एंग्लो-इंडियन हैं। 1979 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 9 अक्टूबर 1987 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। रोजर बिन्नी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 टेस्ट मुकाबलों में 2870 रन बनाए थे जबकि 47 विकेट हासिल किए थे।

वहीं, रोजर बिन्नी ने 72 एकदिवसीय मुकाबलों में 29 और 57 रन बनाए थे। उनके खाते में 77 विकेट भी हैं। रोजर बिन्नी उस वर्ल्ड कप टीम के भी हिस्सा थे जिसने 1983 में भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। रोजर बिन्नी ने 8 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे।

रोजर बिन्नी कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा Roger Binny जब बीसीसीआई में सिलेक्टर टीम में थे तो उस समय उनका कार्यकाल विवादों में आ गया था। उसी दौरान रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ था। विवाद के बाद रोजर बिन्नी ने कहा था कि जब उनके बेटे का नाम सिलेक्शन के लिए आया था तब वह मीटिंग से बाहर चले गए थे। हालांकि, उनके बेटे का करियर भी उतना ही दिनों तक रहा जब तक वह सिलेक्शन टीम में थे।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.