spot_img
spot_img
HomeCrimeऔर अब हलद्वानी के मशहूर ज्वैलर पर चली गोली!

और अब हलद्वानी के मशहूर ज्वैलर पर चली गोली!

खबर संसार हल्द्वानी।और अब हलद्वानी के मशहूर ज्वैलर पर चली गोली!जी हा कुमाऊ ज्वैलर्स के मालिक पर गोली चलने से मचा हड़कंप! पुलिस ने रात में ही सर्च अभियान चला बरामद की बाइक। हालाकी फायरिंग करने वाले फरार हो गए। ज्वैलर व्यवसाई राजीव वर्मा ने मनोज अधिकारी नाम के बदमाश के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस को शिकायत की है।

व्यवसाई राजीव वर्मा ने खबर संसार को बताया कि अधिकारी अक्सर उससे रंगदारी के रूप में पैसा मांगा करता था। दो से तीन मुकदमे उसके खिलाफ मेने ही लिखा रखे है।31 अक्टूबर की अधिकारी की कोर्ट में तारीख थी।केस वापस लेने का भी दबाव बना रहा था अधिकारी।ना लेने पर जन से मारने की धमकी दी थी।

बताए चले कि कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रतिष्ठान से घर लौटते वक्त फायरिंग कर दी। गोली कार की पिछले हिस्से में लगी, जिससे कारोबारी बाल-बाल बच गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस नाकेबंदी कर दी। जिसके बाद बदमाश हीरानगर की एक गली में बाइक छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी को पिछले कुछ समय से नामचीन गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक रामसरन वर्मा के सबसे बड़े बेटे राजीव वर्मा का नैनीताल रोड पर कुमाऊं ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। बुधवार रात करीब आठ बजे राजीव दुकान बंद करके हीरानगर स्थित अपने घर पहुंचे थे। कार से उतरते वक्त अचानक पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उनकी कार के पिछले हिस्से में लगी। हमले में राजीव वर्मा बाल-बाल बच गए। उधर, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस की नाकाबंदी के बाद हीरा नगर में बदमाशों की बाइक बरामद कर ली गई है। बदमाशों की तलाश जारी है

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.