खबर संसार हल्द्वानी। ऑपरेशन ठोको का असर! पुलिस ने किए सैकड़ों चालान। कोतवाली में लंबी सी लाइन में कटा रहे एक के बाद एक चालान। जी हा लाइन लगा काट रहे चालान और दे रहे अपनी पूरी डिटेल।आज सुबह ही डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस को बढ़ते अपराध पर सख्त एक्शन लेने को कहा। और इसको नाम दिया ऑपरेशन ठोको। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में वो खुद गाड़ी चला इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
सैकड़ों चालान लगी है कोतवाली में लंबी लंबी लाइन
इससे पूर्व कुमाऊं मंडल में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। बढ़ती अपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए भी अब चुनौती बनती जा रही है। जिसके बाद अब डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने दावा किया है कि 24 घंटे के अंदर हल्द्वानी में हुई पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा साथ ही ज्वैलर पर फायरिंग की घटना में भी पुलिस ने कार्यवाही की है कल उधमसिंह नगर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही डीआईजी ने हल्द्वानी से ठोको एस्क्वायड की शुरुआत की है। जो एक सप्ताह तक अपराधियों के अलावा अन्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान में कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जनपदों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने ठोको स्क्वायड की शुरुआत करते हुए पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अपराधियों से कैसे निपटा जाए इसके लिए पुलिस निडर होकर काम करें किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



