HomeUttarakhandमुख्यमंत्री ने नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्धाटन किया

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्धाटन किया

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मिशन के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बने डिवाइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्धाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने भवन निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मेरा यह प्रयास रहता है कि हमारी सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसी भी संस्थान की हर संभव सहायता कर सके।

प्रदेश सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इस अवसर पर आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, योग गुरु स्वामी रामदेव, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डॉ. आशीष गौतम (अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन) सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा जी के स्वतन्त्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद करते हुए नमन किया तथा सभी को जनजातीय गौरव दिवस पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जनजाति विभाग के निदेशक श्री संजय टोलिया, अपर निदेशक श्री योगेन्द्र रावत, समन्वयक राजीव सोलंकी आदि उपास्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.