HomeCrimeसाकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट की दी इजाजत, अब खुलेगा श्रद्धा के...

साकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट की दी इजाजत, अब खुलेगा श्रद्धा के कत्ल का राज!

देशभर में सनसनी मचाने वाले श्रद्धा वाकर मर्डर मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मोहब्बत से शुरू हुई कहानी का खूनी अंजाम देखकर हर कोई खौफ में है। तो वहीं एक राहत की बात यह है की अब इस राज से पर्दा उठ जाएगा क्योंकि कोर्ट ने बार बार उसके बयान बदलने पर उसका नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है।

दिल्ली पुलिस कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वाकर की बेरहमी से हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने पर को लेकर अदालत का रुख किया। जिसके बाद साकेत कोर्ट आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है। आफताब को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

श्रद्धा की मौत को लेकर अलग-अलग दावे और बयान सामने आ रहे थे

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका अपने फोन के साथ घर से खुद ही निकली थी लेकिन ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट ने सच्चाई सामने ला दी। आफताब की गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा की मौत को लेकर अलग-अलग दावे और बयान सामने आ रहे थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से ये फैसला लिया गया, जिसके लिए कोर्ट से मंजूरी भी मिल गई है।

दिल्ली पुलिस ने कॉल सेंटर के कर्मचारी का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मंगलवार को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए आवेदन दिया था। नार्को टेस्ट के मामले में आरोपी की सहमति जरूरी है।

इस बीच, एक सामाजिक कार्यकर्ता, जिसके साथ कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वाकर ने मुंबई समुद्र तट सफाई अभियान में भाग लिया था, ने दावा किया है कि मृतक को अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर धोखा देने का शक था और सफाई अभियानों के दौरान वह चुप और अलग दिखाई देती थी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.