हल्द्वानी, खबर संसार। डॉन बास्को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हिम्मतपुर चौम्वाल, बेरीपड़ाव, मोटाहल्दु ने नांलदा रेसिडेन्सियल स्कूल किच्छा द्वारा आयोजित इन्टर स्कूल वॉलीवाल टुर्नामेन्ट 2022 में सेंट लामार्ट स्कूल शांतिपुरी को सीधे सेटों में हराकर ट्राफी अपने नाम की।
विद्यालय के छात्र सिद्वार्थ बिष्ट को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में इस मैच को जीतने के बाद काफी उत्साह दिखायी दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने इस अवसर पर टीम के कप्तान हेमन्त सिंह मेहता, प्रतिभागियों, कोच चन्द्रिका जोशी एवं समस्त छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को इस जीत की बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें















