HomeUttarakhandइंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में वाइस ऑफ IPS प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में वाइस ऑफ IPS प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

हल्द्वानी, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘वाइस ऑफ आईपीएस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता को सीनियर तथा जूनियर दो वर्गों में विभक्त किया था। जूनियर वर्ग कक्षा छः से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जब कि सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थी प्रतिभागी रहे।

प्रतियोगिता में कई गीत ओरे पिया, रधुकुल रीत, तेरे बिना, तुझ से नाराज नहीं, केसरी रंग, सत्यम षिवम, एक राधा एक मीरा, ओरे पिया को प्रस्तुत किया। जिसमें जूनियर वर्ग में दक्ष कार्की ने प्रथम स्थान, प्रांजल ग्वासिकोटी, दक्षिता पांडे द्वितीय स्थान, तनिष्क भट्ट, अंवितका उप्रेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रियल पाण्डे प्रथम, आरूषी चंद्रा, गौतम देउपा द्वितीय, षुभ्रा, प्रियांष भट्ट ने तृतीय स्थान को प्राप्त किया।

सात्वना पुरस्कार दिव्यांशी हिंदवान, मयंक सिंह को दिया गया

प्रतियोगिता से पहले सर्वप्रथम मॉं सरस्वती का स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि क्रेंदीय संचार ब्यूरो की श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट एवं एमबीपीजी कालेज के संगीत विभागाध्यक्ष डा. गोविन्द सिंह बोरा ने विद्यालय की चेयर पर्सन डा. गीतिका बल्यूटिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया।

अंत में मुख्य अतिथियों ने सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और सभी विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन इश्मा साजिद, हुजैफा सुहेल, चेतना डालाकोटी एवं दिग्विजय कार्की ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गोस्वामी, मोहित पंत, सुश्री अदिती जोशी, सुश्री स्मिता पंत का योगदान रहा। इस उपलक्ष्य में सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.