HomeSportIPL 2023 में लागू होगा नया नियम, अब खेल सकेंगे 15 खिलाड़ी,...

IPL 2023 में लागू होगा नया नियम, अब खेल सकेंगे 15 खिलाड़ी, जानें कैसे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL 2023 के लिए दिलचस्प नियम लागू करने का फैसला किया है। आईपीएल 2023 के लिए बीसीसीआई ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू करने जा रही है। इस नियम को हाल ही में घरेलू क्रिकेट के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लागू किया गया था।

इसकी जानकारी आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी गई है। इस संबंध में बीसीसीआई ने बयान भी दिया है। बयान में कहा गया कि बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लागू करना चाहता है। इसके जरिए आईपीएल के दौरान टीमें खेल की स्थिति के मुताबिक प्लेइंग इलेवन में एक सदस्य को बदल सकेंगी।

जानें क्या है इम्पैक्ट प्लेयर

इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के मुताबिक टीमों को टॉस के समय प्लेइंग इलेवन के साथ चार अतिरिक्त खिलाड़ियों का भी नाम देना होगा। इन चार खिलाड़ियों में से कोई एक खिलाड़ी मैच के दौरान टीम का हिस्सा बन सकेगा। टीमें किसी भी पारी में 14 ओवर से पहले अपने इम्पैक्ट प्लेयर को शामिल कर सकेंगी। ये खिलाड़ी मैच के दौरान टीम की जरुरत के अनुसार गेंदबाजी या बल्लेबाजी कर सकेगा।

इस स्थिति में लागू नहीं होगा नियम

अगर किसी परिस्थिति में मैच 10 ओवर का खेला जाएगा तब इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू नहीं होगा। बता दें कि दिल्ली के ऑलराउंडर रितिक शौकीन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे पहले इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया था। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उन्होंने दिल्ली को मणिपुर के खिलाफ 71 रनों से जीत दिलाने में मदद की थी। उन्होंने इस मैच में 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.