HomeSportकैच छोड़ते ही केएल राहुल हीरो से विलेन बन गए, फैंस ने...

कैच छोड़ते ही केएल राहुल हीरो से विलेन बन गए, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को एक विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल ने 10वें विकेट का कैच छोड़ा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

KL Rahul ने ऐसे अहम पल पर कैच छोड़ा जिससे मैच हाथ से निकल गया, जिसके लिए फैंस क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहरा रहे है। इस मैच में केएल राहुल ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर बांग्लादेश के अंतिम विकेट के लिए कैच छोड़ दिया। केएल राहुल ने बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज का कैच उस समय छोड़ा जब वो मात्र 15 रन पर थे।

केएल राहुल ने अंतिम मौके पर मेहदी का कैच छोड़ा था। इस जीवनदान का मिराज ने भरपूर फायदा उठाया और बांग्लादेश की टीम को जीत दिलाई। अगर भारतीय टीम के विकेटकीपर केएल राहुल इस कैच को लपक लेते और गलती ना करते तो भारतीय टीम इस मैच की विजेता होती। भारतीय टीम आसामी से 31 रनों के अंतर से इस मैच की विजेता बन जाती।

मेहदी हसन ने खेली 38 रनों की पारी

राहुल द्वारा मेहदी हसन मिराज का कैच छोड़ने के बाद उन्होंने 39 गेंदों पर नाबाद 38 रन की मैच विनर पारी खेली। उनके बल्ले से निकले रन के कारण भारत मैच हार गया। मेहदी हसन मिराज ने मुस्ताफिजुर रहमान के साथ आखिरी विकेट के लिए 51 रनों की नाबाद साझेदारी की। हालांकि केएल राहुल ही इस मैच में एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतकीय पारी की मदद से 73 रन बनाए और भारतीय पारी को संभाला था।

मगर एक ही झटके में केएल राहुल हीरो से विलेन बन गए। विकेटकीपिंग मे KL Rahul बुरी तरह से फ्लॉप रहे। फैंस विकिटकीपिंग में खराब प्रदर्शन करने के लिए केएल राहुल को बहुत ट्रोल कर रहे है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है जिसके जरिए KL Rahul को ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.