spot_img
spot_img
HomeUttarakhandहाइकोर्ट के न्यायाधीश ने किया वकीलों के लिये नवनिर्मित चैम्बर्स का उद्घाटन

हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने किया वकीलों के लिये नवनिर्मित चैम्बर्स का उद्घाटन

नैनीताल, खबर संसार। जिला बार मे नवनिर्मित चैम्बरों (Newly constructed Chambers in the District Bar) का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को हो गया जिसके बाद नब्बे से ज्यादा अधिवक्ताओ को चैम्बर्स का आवंटन कर दिया गया।

इस अवसर पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी सहित जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार जोशी अपर जिला न्यायाधीश प्रीतू शर्मा सिविल जज सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह भी मौजूद रहे।

न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता के लिये चैम्बर एक सजीव व विधिक कार्यशाला की तरह है जहां वे लेखन प्राकलन सहित आपसी चर्चा करते है जिला न्यायाधीश ने कहा कि 1914 के बाद अब जाकर अधिवक्ताओ को चैम्बर मिले है उन्होंने इसे बार की उपलब्धि बताया।

वही बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह ने कहा की अधिवक्ताओं के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया वहीं नैनीताल सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि नवनिर्मित चैम्बर्स अधिवक्ताओं के स्वाभिमान का प्रतीक है आज दशको बाद अधिवक्ताओं को चैम्बर मिल सके है। इसीलिये इसको अधिवक्ता स्वाभिमान भवन नाम दिया गया है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश चंद्र कांडपाल, मनीष कांडपाल, शिवांशु जोशी, गंगा सिंह बोरा, राजेश त्रिपाठी, किरन आर्य, मेघा उप्रेती, हल्द्वानी हाइकोर्ट ( Haldwani High Court) बार के अध्य्क्ष प्रभाकर जोशी, पूर्व अध्य्क्ष डी के शर्मा, हल्द्वानी बार के अध्य्क्ष योगेश चुफाल, पूर्व अध्य्क्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल मौजूद रहे।

तो वहीं, महेंद्र सिंह पाल, डी जी सी सुशील शर्मा पंकज बिष्ट, राजेन्द्र कुमार पाठक, मनीष जोशी अरुण बिष्ट, कैलाश जोशी, देवेंद्र कुमार मुनगली, घनानंद बर्थवाल, सबीना उस्मान, प्रीति साह, हरीश भट्ट, राजेश चंदोला, ओंकार गोस्वामी, अनिरुद्ध भट्ट, अखिल कुमार साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, धीरेश चंद्र पांडेय, अनिल कुमार रजवार, मनोहर सिंह मेर, मान सिंह बिष्ट, फैजल साह, गोपाल सिंह कपकोटी, गिरीश चंद्र खोलिया, पुलक अग्रवाल, बलवंत सिंह थलाल, राजीव साह, भरत भट्ट भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.