भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इशान किशन सबसे तेज 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 138 गेंदों पर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक पूरा किया था। इस मैच में इशान किशन ने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
दोहरा शतक पूरा करने से पहले इशान किशन सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। उन्होंने 112 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। चट्टोग्राम में खेले जा रहे मुकाबले में इशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गए। इस पहले बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।






