हल्द्वानी, खबर संसार। आनंदा एकेडमी में इंटर हाउस फुटबॉल मैच कराया गया। मैच का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध भूपेंद्र सिंह बिष्ट व श्रीमती दीक्षा बिष्ट द्वारा किया गया।
प्रबंधक महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढाने के साथ-साथ उन्हें शुभकामनायें दी। मैच का प्रतिनिधित्व प्रधानाचार्य माया बिष्ट, सुनीता भाकुनी, चंद्रकला बिष्ट, भावना जोशी, भावना पाठक, गौहर व तनुजा पाण्डे द्वारा किया गया। खिलाड़ियों ने बड़े जोश के साथ मैच खेला।
इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विद्यालय का मस्कीटियर हाउस प्रथम श्रेणी में रहा तथा किंगफिशर, ब्लूपेंथर हाउस ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ब्लूपेंथर ने प्रथम श्रेणी तथा मस्किटियर व फीनिक्स ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें














