बुधवार को रेडकॉस सोसायटी के लिए के. वी. कॉन्वेंट स्कूल में मैजिक शो आयोजित करया गया। जादू का नाम सुनते ही प्रत्येक बच्चे के मन में जादू खेल झूमने लगते हैं जिन्हें देखने के लिए वह उत्साहित होने लगते हैं यही उत्साह आज केवी कान्वेंट के बच्चों का था।
जादूगर द्वारा बच्चों कोअलग-अलग प्रकार के जादू के करतब दिखाए गए, रेडक्रास सोसायटी युवा कल्याण के लिए कार्य करती है। जिससे बच्चों को मनोरंजन के द्वारा उन्हें सामाजिक जागरूकता जैसे छात्रों को तम्बाकू पान मसाला, बीडी, सिगरेट जैसी नशीली चीजो व अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता, पर्यावरण रक्षा व देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना जिससे हमारा युवा धन सुरक्षित रह सके। मैजिक शो से प्राप्त आय का कुछ प्रतिशत हिस्सा रेडक्रास की सहायतार्थ दिया गया।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें















