।नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से नरमी दिखाई दे रही है। जिसका असर आज पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज यूपी से लेकर बिहार तक नरमी देखी जा रही है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 96.60 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 5 पैसे की गिरावट के साथ 89.77 रुपये लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में भी पेट्रोल 32 पैसे गिरकर 96.26 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 89.45 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के रेट 53 पैसे टूटकर 107.59 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 50 पैसे गिरकर 94.36 रुपये लीटर बिक रहा है।
अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड आज सुबह करीब 1 डॉलर गिरकर 79.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज करीब सवा डॉलर की गिरावट के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
- नोएडा में पेट्रोल 96.60 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है
- पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है
- गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
