HomeNationalBSF पोस्ट के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने फायरिंग कर मार...

BSF पोस्ट के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने फायरिंग कर मार गिराया

जी, हां पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बजा नही आ रहा है अब वह ड्रोन भेज कर भारत की रेकी करने की फिराक में लगा हुआ है। तो वहीं भारतीय सेना भी मुस्तैदी से तैनात है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार की शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अमृतसर सेक्टर में दाओक सीमा चौकी (बीओपी) से भारत में प्रवेश करने वाले एक drone को मार गिराया।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि 144 बटालियन अमृतसर सेक्टर के एओआर में बीओपी डाओक के एओआर में 1920 बजे भारत में प्रवेश करने वाला पाक ड्रोन आज सुबह पाक क्षेत्र में बीओपी भरोपाल के एओआर के सामने उनके क्षेत्र में 20 मीटर की दूरी पर गिरा हुआ पाया गया।

इलाके में तलाशी अभियान शुरू

यह में मँडरा रहा था। कुछ मिनटों के लिए जब काउंटर-ड्रोन उपाय किए गए और लौटते समय ये गिर गया। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले 26 नवंबर को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर सेक्टर में दाओके सीमा चौकी (बीओपी) पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पाकिस्तान की तरफ से आ रही एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया था।

सुरक्षाकर्मियों ने अपनी इंसास राइफल से छह राउंड फायरिंग की और एक ड्रोन को मार गिराया। बाद में पता चला कि यह चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर DJI Matrice 300RTK ब्रांड का ड्रोन है, जो सीमा के पास खेत में पड़ा हुआ है। ड्रोन में कुछ कैमरे भी फिट पाए गए। पिछले दो महीनों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर इलाके में तीन ड्रोन मार गिराए हैं।

बीएसएफ के मुताबिक, इस साल जुलाई तक सीमा पार से उड़ान भरने वाले कुल 107 ड्रोन भारतीय क्षेत्र में देखे गए, जबकि पिछले साल 97 ड्रोन देखे गए थे। पिछले साल पंजाब में ऐसे चौंसठ, जम्मू में 31 और जम्मू में नियंत्रण रेखा पार करते हुए दो मामले सामने आए। इस साल जुलाई तक ऐसी कुल 107 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें जम्मू में 14 और पंजाब सेक्टर में 93 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.