HomeUncategorizedजमीन बचाने को शिवराज ने चला दांव, गरीबों को प्लांट किए जाएंगे...

जमीन बचाने को शिवराज ने चला दांव, गरीबों को प्लांट किए जाएंगे आवंटित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 4 जनवरी का दिन गरीब कल्याण के लिए मध्य प्रदेश में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 4 जनवरी के दिन से ही हम अपने उन गरीब भाई-बहनों जिनके पास रहने की जगह नहीं है।
देश में इस साल नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा है।

इनमें से एक अहम राज्य है मध्य प्रदेश जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। मध्य प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बीजेपी सरकार एक बार फिर से मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता कायम रखने की तैयारी में जुट गई है। मध्य प्रदेश सरकार 2023 में उन गरीबों को घर बनाने के लिए जमीन देने की तैयारी कर रही है, जिनके पास अभी जमीन नहीं है।

4 जनवरी का दिन गरीब कल्याण के लिए मध्य प्रदेश में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 4 जनवरी का दिन गरीब कल्याण के लिए मध्य प्रदेश में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 4 जनवरी के दिन से ही हम अपने उन गरीब भाई-बहनों जिनके पास रहने की जगह नहीं है उनको मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत निशुल्क प्लॉट देंगे। टीकमगढ़ से मैं 4 तारीख को प्लॉट वितरण प्रारंभ कर रहा हूं। 10,000 से ज्यादा लोगों को प्लॉट वितरित किए जाएंगे।

कैबिनेट की बैठक में सीएम शिवराज ने बताया कि 10 हजार से ज्यादा लोगों को 120 करोड़ की लागत वाले भूखंड वितरित किए जाएंगे। जमीन का पट्टा पति और पत्नी के नाम पर होगा। इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। ये गरीबों को नए साल में सबसे बड़ी सौगात होगी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.