खबर संसार नई दिल्ली।11 पुलिस कर्मी सस्पेंड, अंजलि कंझाबला केस में। जी हा कंझावला केस में 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड ।सभी रोहणी जिले में तैनात थे। पुलिस की रिपोर्ट के बाद ग्रह मंत्रालय ने निर्देश दिया था।
11 पुलिस कर्मी सस्पेंड, अंजलि कंझाबला केस
इससे पूर्व बताए चले कि अदालत ने कंझावला में कार से घसीटने पर 20 वर्षीय एक महिला की मौत के मामले में सोमवार को छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, दिल्ली के कंझावला कांड में कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंजलि की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंजलि के घर में चोरी का मामला सामने आया है। अंजलि के परिजनों ने मामले की चश्मदीद और पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया है।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल के समक्ष अभियोजन पक्ष ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान पाया गया कि आरोपियों को पता था कि पीड़ित का शव पहियों के नीचे घसीटा जा रहा है। हालांकि अतिरिक्त सरकारी वकील ने उन दोनों आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया जो पहियों के नीचे क्या है इसे देखने के लिए कार से उतरे थे
