HomeSportराष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह आयोजित

राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह आयोजित

खबर संसार जसपुर।राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह आयोजित किया। जी हा गुरुकुल मार्शल आर्ट एंड डांस एकेडमी जसपुर मे कल दिनांक 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  विजेंद्र चौधरी (उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ, अध्यक्ष) कार्यक्रम के आयोजक एकेडमी निदेशक मुकेश यादव एशियन एवं वर्ल्ड चैंपियन, मनदीप कौर मुख्य प्रशिक्षक एशियन मेडलिस्ट, प्रशिक्षक खुशबू, भावना, नेहा, काजल, स्वाति द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह आयोजित

कार्यक्रम में बच्चों ने मार्शल आर्ट, नृत्य, सिंगिंग, मिमिक्री, लोक नृत्य,आदि कार्यक्रम दिखाकर अतिथियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। भविष्य में जसपुर क्षेत्र में मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के बाद भविष्य में ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने की शपथ ली। विजेंद्र चौधरी जी ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का वादा किया।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एमपी सिंह जी, डॉ आशु सिंघल, बबीता अग्रवाल, रेनू गोयल , संजू चौधरी, रेखा राजपूत, रूपा देवी,राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सायरा बानो, शब्बीर अहमद, राजकौर, विक्रम दास, रोहित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य इमरान, संजय राजपूत, सर्वेश चौहान, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह चौहान, सर्वेश चौहान कार्यक्रम में 350 सौ लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.