HomeInternationalभारत पर छोटे परमाणु बम गिराने की धमकी देने वाला पाकिस्तानी नेता...

भारत पर छोटे परमाणु बम गिराने की धमकी देने वाला पाकिस्तानी नेता गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद को रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया है। शेख रशीद वही नेता हैं जो भारत पर छोटे- छोटे परमाणु बम गिराने की बात कहते नजर आए थे। अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अगला नंबर इमरान खान का है? पाकिस्तान की महंगाई ने वैसे ही कमर तोड़ रखी है और जनता दो जून की रोटी के लिए तरस रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दुनियाभर से पैसे मांग रहे हैं। ऐसे में जिस तरह से पाकिस्तान की सरकार इमरान खान से बदला ले रही है। विपक्ष के नेताओं को जेल भेज रही है। उससे पाकिस्तान गृह युद्ध के रास्ते पर जाता नजर आ रहा है। शेख रशीद पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री हैं। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए भारत पर परमाणु हम गिराने की गीदड़भभकी भी दी थी। शेख रशीद ने हाल ही में इमरान खान को मारने की साजिश रचने का बयान दिया था।

आसिम अली जरदारी को लेकर ये बयान दिया गया था। पाकिस्तान में ताजा हालात ऐसे हो चले हैं कि चारों तरफ हंगामा है और धरने प्रदर्शन का शोर है। विपक्षी तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं की बढ़ती गिरफ्तारी से इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दावा है कि इमरान के पूर्व मंत्री रशीद को इस्लामाबाद पुलिस जबरन उनके घर से उठा ले गई।

पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी को मिली जमानत

पाकिस्तान की एक अदालत ने राजद्रोह के एक मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी को बुधवार को जमानत दे दी और उनकी रिहाई का आदेश दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी 52 वर्षीय चौधरी को पिछले सप्ताह लाहौर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के सचिव की शिकायत पर इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.