कम रेंज में अच्छा 5जी मोबाइल खरीदना चाहते है तो आप Realme 10 Pro Plus 5G एक बेहतरीन च्वाइंस हो सकती है। यह डिवाइस 5G को सपोर्ट करता है। इसके एक नहीं बल्कि कई दमदार फीचर्स हैं, जिसमें कर्व्ड डिस्पले, बड़ी बैटरी और तेज काम करने वाला दमदार प्रोसेसर शामिल है।
इस फोन का कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, तो 120hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड स्क्रीन भी है। इसकी बैटरी की अगर बात की जाए तो यह 5000 mAh की दमदार बैटरी है, इसकी डिजाइन भी कंपनी ने थोड़ा बेहतरीन और नया करने की कोशिश की है।
कंपनी ने नई डिजाइन के साथ साथ इसका रियल पैनल प्लास्टिक का दिया है और यह मैट फिनिश के साथ जबरदस्त लुक देता है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन दिखते हैं, साथ ही आपको इसमें डिस्प्ले कर्व्ड मिलता है और साइड बेजल्स नाम मात्र का है।
Realme 10 Pro Plus 5G के फीचर्स
इसके डिस्प्ले की बात की जाए तो यह वाकई लाजवाब है, एमोलेड डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ तो आता ही है, साथ में इसमें 6 पॉइंट 7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिसमें 950 Nits की पिक ब्राइटनेस मिलती है। अर्थात इसके डिस्प्ले में आपको बेहतरीन अनुभव मिलेगा इस बात में दो राय नहीं है।
इसकी स्क्रीन भी काफी ब्राइट आपको नजर आती है, जिसको धूप एवं लो लाइट दोनों ही कंडीशन में बेहतरीन ढंग से आप इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इसकी परफॉर्मेंस की बात की जाए तो MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर दिया गया है तो इसमें 8GB रैम और 256gb तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।
अगर कैमरा सेटअप की बात करेंगे तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हालांकि आपको पीछे से देखने पर दो ही कैमरा होल नजर आएगा। इसमें फोन का मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो लेंस मिलता है।
फोन की बैटरी 67W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है और एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप ही से पूरे दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसमें चार्जिंग में थोड़ा समय ज्यादा लगता है। स्पीकर की बात करें तो इसमें डुअल स्पीकर है, जिनका आउटपुट काफी अच्छा है।
अब इस फोन की कीमत की बात करें तो ₹25000 के आसपास का या फोन आपको मिल सकता है और निश्चित रूप से इस रेंज में इतनी फैसिलिटी एक बढ़िया फोन के तौर पर इसे आपका पसंदीदा बना सकती है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें



