HomeCrime4 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला,...

4 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला, देंखे वीडियों

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां एक हाउसिंग सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बेरहमी से नोचा। वह बच्चे को घसीटे हुए कार के पास ले गये और नोचते रहे। बच्चा चिल्लाता रहा। छोटा सा मासूम अपनी मदद नहीं कर पा रहा था। छोटा सा मासूम अपनी मदद नहीं कर पा रहा था। गली के आवरा कुत्तो ने उसे घेर रखा था।

इलाज के दौरान मौत

गंभीर रूप से घायल मामूस को की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में लड़के को चंचलता से घूमते हुए देखा जा सकता है, तभी आवारा कुत्तों का एक झुंड उस पर हमला कर देता है। लड़के को भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक बच्चे के पिता गंगाधर जिस आवास परिसर में घटना हुई, वहां सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचे और लड़के को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

गंगाधर अपने परिवार के साथ निजामाबाद से काम के लिए हैदराबाद चले गए। गंगाधर जिस अपार्टमेंट में काम कर रहा था, उसके कंपाउंड में खेल रहे उसके बेटे पर रविवार को आवारा कुत्तों ने बेरहमी से हमला कर दिया। अब बताया जा रहा है कि जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.