HomeCrimeछपरा में घर से सामने से आरजेडी नेता का अपहरण, घटना CCTV...

छपरा में घर से सामने से आरजेडी नेता का अपहरण, घटना CCTV में कैद

छपरा, खबर संसार। जी, हां ब‍िहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। यहां आम आमदी क्‍या नेता भी अब सुरक्षि‍त नहीं है। ताजा घटना छपरा की है यहां मंगलवार की सुबह एक आरजेडी नेता की किडनैपिंग से हड़कंप मच गया है।

बताया गया कि सुबह 4:00 बजे नकाबपोश कुछ बदमाशों ने हथियार के दम पर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। जिस शख्स का अपहरण हुआ है, उनका नाम सुनील कुमार राय है। और वह आरजेडी नेता का नेता है।

स्कॉर्पियो से आरजेडी नेता को उठाया

सुनील कुमार राय मूल रूप से सारण के रहने वाले हैं और उनके घर के आसपास से ही अपराधियों ने किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया है। इसका सीसीटीवी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा कि सुनील राय सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े हैं।

इसी बीच स्कॉर्पियो कार आती है और उसमें से कुछ लोग निकलते हैं।  वो लोग उनको किडनैप करके ले जा रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने की बात कर रही। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी का पता लगाने की कोशिश कर रही।

हालांकि फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं और मामले को लेकर कुछ भी कहने से परहेज कर रही। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके पहले भी कई नेताओं की हत्या की खबरें सामने आ चुकी हैं।

निर्दलीय लड़ा था चुनाव

सुनील कुमार राय ने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। वहीं उनके अपहरण को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार के प्रशासन और बिहार लॉ एंड ऑर्डर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है।

सूबे का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। अगर कानून व्यवस्था खराब होती तो बिहार की जनता को ही इसका खामियाजा भुगतना होगा। साथ ही कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश अपराध के रोकथाम के लिए कोई कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.