HomeTech & AutoAC खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो चुकानी...

AC खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत!

गर्मियों में हर कोई AC बदलवाने पर जोर देता है। अगर आप भी इन गर्मियों में अपने घर या ऑफिस का एसी बदलवाना चाह रहे हैं तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। आपकी एक गलती की वजह से भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको घर में AC फिट करवाने से पहले बहुत विचार करना चाहिए-

इंवर्टर एसी

घर में Inverter AC लगवाने पर ही आपको ज्यादा जोर देना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये बिजली बचाने में आपकी सबसे ज्यादा मदद करता है। दरअसल Inverter AC की Outdoor Unit में कंप्रेसर के साथ एक PCB फिट किया जाता है। ये PCB आपके कंप्रेसर को मैनेज करने में काफी मदद करता है। यानी इस टेक्नोलॉजी में आपका कंप्रेसर पूरी तरह बंद नहीं होता है। ये लगातार चलता रहता है। जिससे करीब 10-25% तक बिजली की बचत होती है।

Split एसी

Split AC भी बिजली बचत करने में काफी मदद कर सकता है। अभी Window एसी में Inverter Technology ज्यादा कामयाब नहीं है, या यूं भी कह सकते हैं कि कंपनी Window से ज्यादा Split एसी पर ज्यादा ध्यान देती है। Inverter Technology आपकी इसमें सबसे ज्यादा मदद करती है। इसलिए आपको हमेशा Inverter Split AC पर ही ज्यादा देना चाहिए।

Latest Year AC

AC खरीदते समय हम एसी के Manufacturing Year पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन इस पर भी हमें जरूर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि एसी जितना अपडेटेड होगा, इसकी टेक्नोलॉजी भी उतनी ही बेहतर होगी। ऐसे में आपको एसी ऑर्डर करने से पहले उसका Manufacturing Year चेक कर लेना चाहिए। हर साल एसी की टेक्नोलॉजी अपडेट की जाती है। अगर आप इन चीजों को फॉलो करते हैं तो आपको बिजली बचाने में काफी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.