HomeNationalराहुल गांधी को बड़ा झटका, लोकसभा की सदस्यता हुईंं खत्म

राहुल गांधी को बड़ा झटका, लोकसभा की सदस्यता हुईंं खत्म

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। दरअसल, मानहानि मामले में सूरत की सेशंस कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी माना था। उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, राहुल गांधी की जमानत याचिका मंजूर कर ली गई थी। लेकिन 2 साल की सजा की वजह से उन्हें लोकसभा की सदस्यता गवानी पड़ी है।

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, अब उनके सदस्यता को खत्म होने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब राहुल गांधी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे। दूसरी ओर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेसका साफ तौर पर आरोप है कि सरकार विपक्षी नेताओं को लगातार डराने धमकाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.