HomeBusinessआईटी और FMCG स्टॉक्स में तेजी से बाजार गुलजार, निवेशकों की संपत्ति...

आईटी और FMCG स्टॉक्स में तेजी से बाजार गुलजार, निवेशकों की संपत्ति बढ़ी

जी, हां भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का ट्रेडिंग सेशन शानदार रहा है। नए वित्त वर्ष के दूसरे ट्रेडिंग सत्र में निवेशकों की खरीदारी की बदौलत सेंसेक्स ने 500 अंकों की छलांग लगा दी। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 582 अंकों की तेजी के साथ 59,689 तो नेशनल स्टॉक एक्,चेंज का निफ्टी 160 अंकों की तेजी के साथ 17,557 अंकों पर बंद हुआ है। कल आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी सामने आएगी जिसपर बाजार की चाल निर्भर करेगी।

सेक्टोरोल अपडेट

आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। जबकि एनर्जी, ऑटो, सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। आज के ट्रेडिंह में स्मॉलकैप सेक्टरों का इंडेक्स जहां तेजी के साथ बंद हुआ है वहीं मिडकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है। निफ्टी के 50 शेयरों में 38 शेयर तेजी के साथ तो 12 गिरकर बंद हुए। जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 तेजी के साथ और 9 गिरावट के साथ क्लोज हुए।

आज के कारोबार में लार्सन 3।96 फीसदी, एचडीएफसी 2।97 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2।72 फीसदी, आईटीसी 1।93 फी,दी, सन फार्मा 1।93 फीसदी, एचयूएल 1।78 फीसदी, टाइटन कंपनी 1।39 फीसदी, टीसीएस 1।17 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। गिरने वाले शेयर्स में महिंद्रा 1।29 फीसदी, इंडसइँड बैंक 1।26 फीसदी, एनटीपीसी 1।01 फीसदी, एसबीआई 0।73 फीसदी, मारुति सुजुकी 0।59 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निवेशकों की संपत्ति बढ़ी

आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिली है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन 261।31 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो सोमवार को 259।63 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के ट्रेडिंग में निवेशकों की संपत्ति में 1।68 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.