खबर संसार हल्द्वानी। अवैध खनन पर ,खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही, लाखों का जुर्माना!प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार तोमर निवासी ग्राम तहसील हल्द्वानी के शिकायती प्रार्थना पत्र के क्रम में तथा शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार तोमर द्वारा मंडलायुक्त नैनीताल को संबोधित तथा अन्य को प्रस्थान तित पत्र के क्रम में ग्राम भौरषा तहसील व जिला न्यायालय में किए जा रहे अवैध खनन स्थल का निरीक्षण खनन विभाग सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा आज 11अप्रैल को किया गया ।
अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही लाखों का जुर्माना
जिसकी संयुक्त निरीक्षण में ग्राम भौरषा तहसील व जिला नैनीताल में वर्तमान में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पक्ष में खेत संख्या 2591 अ में 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खनन पट्टा स्वीकृत है तथा खेत संख्या 2529अ में ही ई निविदा सह नीलामी के माध्यम से सत्येंद्र कुमार तोमर पुत्र तेज सिंह तोमर निवासी ग्राम बमोरी अली खान तहसील हल्द्वानी जिला नैनीताल के पक्ष में 6 हैक्टेयर क्षेत्रफल में खनन पट्टा दिनांक 15 मई 2018 से 14 मई 2023 तक 5 वर्ष की अवधि हेतु स्वीकृत है किंतु तोमर द्वारा राजस्व जमा नहीं करने के कारण उनके ई रावन्ना पोर्टल 11अप्रैल 2022 को बंद कर दिया गया। जिसके कारण खनन कार्य बंद पड़ा है मौके पर पाया गया कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम निविदाकार द्वारा स्वीकृत खनन पट्टे के बाहर विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन कार्य किया गया है जिसकी पैमाइश करने पर कुल 4935 घनमीटर यानि 108570 कुंतल उपखनिज का अवैध खनन कर अवैध रूप से परिवहन किया गया है ,जो उत्तराखंड खनिज यानि अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण का निवारण नियमावली 2021 और खान एवं खनिज यानि विकास विनियम की अधिनियम 1957 की धारा 23 का उल्लंघन है जिस पर वर्तमान में प्रचलित 7 रुपए प्रति कुंतल का दो गुना यानि 14 रुपए प्रति कुंतल की दर से 1519980 का अर्थदंड कैलकुलेट होता है ।इस प्रकार कुमाऊँ मंडल विकास निगम नैनीताल से कुल 1519980 रुपया जुर्माना वसूलने की संस्तुति की जाती है मौके के अवैध खनन स्थल के फोटोग्राफ संलग्न है। इस अवसर पर राजपाल लेघा भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के अपर निदेशक ,भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के सर्वेक्षक, अपर सहायक अभियंता जमरानी बांध निर्माण खंड दो, भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई , पिनरो के राजस्व उप निरीक्षक मौजूद थे



