खबर संसार हलद्वानी।चौकी में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दी । जी हा सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा नर्सिंग अधिकारी के साथ 18 अप्रैल 2023 को जो मारपीट की गई तथा गाली गलौज की गई उसके विरोध में एलिंग वैलफेयर नर्सेज फाउंडेशन ने कल शाम सुशीला तिवारी स्थित मेडिकल चौकी में उस डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई ।
आज दिनांक 20 अप्रैल 2023 को सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ अरुण जोशी जी के साथ मिलकर उस डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाने की मांग कि तथा 1 हफ्ते के अंदर अगर कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी मुलाकात करने वालों में एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू एलिंग वैलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष मुकेश,गौरव उप्रेती, भूपेंद्र कोरंगा, विवेक, सुशील उनियाल (यूकेडी) तथा अन्य साथी मौजूद रहे
