HomeHealthआपका खून दूसरों को जिंदगी भी दें सकता है और आपको स्वस्थ्य...

आपका खून दूसरों को जिंदगी भी दें सकता है और आपको स्वस्थ्य भी बनाता है

खबर संसार बाजपुर.आपका खून दूसरों को जिंदगी भी दें सकता है और आपको स्वस्थ्य भी बनाता है जी हा विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, बाजपुर में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त हुआ एकत्रितआज सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, बाजपुर में आईडीबीआई बैंक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र संस्थान के सहयोग से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती ममता पंत तथा ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह फुलारा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

आपका एक छोटा सा कदम किसी दुर्घटना, सर्जरी या गंभीर बीमारी (जैसे थैलेसीमिया और कैंसर) से जूझ रहे मरीज के लिए जीवनदान बन सकता है। इसके साथ ही, वैज्ञानिक रूप से भी यह साबित हो चुका है कि नियमित रक्तदान से खुद डोनर का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पंत ने स्वयं रक्तदान कर समाज को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। उनके साथ पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद एवं शिवानी ने भी रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक के श्री गौतम राज छिब्बर (रीजनल हेड), श्री गुरबीर सिंह रंधावा (रीजनल कोऑर्डिनेटर), श्री रोहित त्रिपाठी (रीजनल कोऑर्डिनेटर), श्री दिवाकर यादव (रीजनल ऑफिस), श्री पुष्पेंद्र कुमार (ब्रांच मैनेजर), हरमन सिंह, अकबर तथा अरविंद सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ बैंक के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके अतिरिक्त डॉ. हरिओम पांडे, डॉ. पूनम पांडे, गुरमुख सिंह, चंद्रजीत कौर, समीर चौहान, मनजीत हुसैन, अमरजीत चौधरी, सौरव वत्स, धीरेंद्र जोशी, लखविंदर सिंह नागी, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जॉर्डन लाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र, अमित सैनी, जीवन सैनी, समाजसेवी जगतार सिंह बाजवा तथा कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद, निशा परवीन, संगीता, शिवानी, अंजलि, शशि गुप्ता, बृजबाला शर्मा, ममता शर्मा एवं गीता जोशी ने भी सक्रिय सहभागिता की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.