HomeCrimeसावधान बुलाए तो जाना नही,अगर जाए तो कपड़े उतारना नही

सावधान बुलाए तो जाना नही,अगर जाए तो कपड़े उतारना नही

खबर संसार रुद्रपुर।सावधान बुलाए तो जाना नही,अगर जाए तो कपड़े उतारना नही। जी हा ठगी का नया अनोखा धंधा ये भी इन दिनों चल रहा है। ताजा वाक्या जसपुर का है। जहां एक पुरुष मित्र एफबी से बनी महिला मित्र के बहकावे में आकर,जन्मदिन का अवसर बता रूम में बुला लेती है। और अपने कपड़े खोल देती है और पुरुष के भी । इसी बीच पहले से टकटकी लगाए तीन युवक इस इस्थिति का वीडियो बना लेते है,और पुरुष से रुपए की मांग के रूप में दो लाख की डिमांड करने लगते है और धमकी के तौर पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगते है। पुरुष के हाथ पांव फूल जाते है वो किसी तरह तीस हजार नगद और दस हजार गूगल पे करता है ।घटना शुक्रवार 21 अप्रैल की है।

सावधान बुलाए तो जाना नही,अगर जाए तो कपड़े उतारना नही

प्राप्त जानकारी अनुसार एफबी से गर्ल फ्रेंड बनी लड़की शोषित हुए व्यक्ति को अपना जन्मदिन मनाने का झांसा देकर अपने कमरे।में बुला लेती है। विश्वास के लिए पहले अपने कपड़े और फिर बाद में मित्र के खुलवा लेती है। बस अवसर की ताक में बैठे तीन युवक कमरे में प्रवेश करते ही वीडियो बनाने लग जाते है। और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही दो लाख रुपए की मांग करने लगते। न देने पर मारपीट की। मजबूरी में हनी ट्रैप में फंसे व्यक्ति ने किसी परिचित को बुला कर 40 हजार रुपए दिए। आरोपियों ने उनकी स्कूटी, मोबाइल और क्रेडिट कार्ड छीन लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीरी सूचना दी की 21 अप्रैल को वह अपनी फेसबुक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिये जसपुर खुर्द रूद्राक्ष गार्डन स्थित उसके कमरे में गया। महिला मित्र तमन्ना द्वारा स्वयं के व उस शख्स के कपड़े उतार दिए। इसी दौरान तीन लड़कों जिनमें से एक का नाम अंकित है ने वादी का वीडियो बनाकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी और दो लाख रुपये की मांग की। न देने पर मारपीट कर उनका हाथ तोड़न दिया। शख्स ने डर के कारण अपने परिचित को बुलाकर 30,000 रुपए नकद व 10,000 रुपए गूगल-पे के माध्यम से अंकित आदि उक्त व्यक्तियों को दिए। उक्त व्यक्तियों ने शख्स की स्कूटी, क्रैडिट कार्ड व मोबाईल फोन लूट लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई में धारा 386,325,342,506,120(बी) आईपीसी बनाम (1) तमन्ना, (2) अंकित व दो अन्य पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तगण की तलाश पतारसी सुरागरसी हेतु थाना आईटीआई पर पुलिस टीम का गठन किया गया ।
पुलिस टीम ने अभियुक्ता तमन्ना व अंकित व अन्य 02 अभियुक्तों को गिफ्तार कर घटना में लूटे गया माल बरामद किया

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.