HomeCrimeपति ने महिला को ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने...

पति ने महिला को ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया ये कदम…

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो आप को सोचने पर मजबूर कर सकती है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से रोक दिया तो महिला ने गुस्‍से में आकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

पति द्वारा ब्यूटी पार्लर जाने से रोकने पर इंदौर में एक महिला ने पंखे से लटक कर जान दे दी। सब इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव ने बताया कि पीड़िता की पहचान रीना यादव (34) के रूप में हुई है, जिसने गुरुवार को शहर के स्कीम नंबर 51 इलाके में अपने घर में फांसी लगा ली।

पत‍ि ने पुल‍िस को द‍िया ये बयान

सब इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव ने कहा, “उसके पति ने हमें बताया है कि उसने उसे ब्यूटी पार्लर जाने से रोका और उसने गुस्से में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम हो चुका है और मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।” घटना के बाद उसके पति बलराम ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

महिला के परिजनों का आरोप है कि 15 साल से विवाहित बलराम और रीना के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था अक्सर घर पर रहने वाले बलराम ने कहा, “मैंने उसे सिर्फ ब्यूटी पार्लर न जाने के लिए कहा था। मैंने पुलिस को सूचित किया।”

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.