खबर संसार रामनगर।सट्टे का अवैध कारोबार कर रहे तीन को पुलिस ने किया अंदर। जी हा गैंग बनाकर सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले 3 अभियुक्तों को रामनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत किया अरेस्ट। पुलिस ने धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया है।
सट्टे का अवैध कारोबार कर रहे तीन को पुलिस ने किया अंदर
प्राप्त जानकारी अनुसार वसीम खान, विष्णु अग्रवाल, राहुल टम्टा द्वारा विगत काफी समय से सट्टा/ जुआ कराने का अवैध कारोबार करने की सूचनाएं* समय समय पर प्राप्त हो रही थीं । प्राप्त सूचनाओं पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध विगत में कई अभियोग दर्ज कराये गये थे । उक्त गैंग बनाकर कार्य कर रहे थे तथा अभियुक्त वसीम खान उपरोक्त उक्त गैंग के लीडर के रुप में कार्य कर रहा था ।
इनके द्वारा सट्टे व जुए का अवैध कारोबार कर काफी धन सम्पदा अर्जित की गयी है । तीनों अभियुक्तगण अभ्यस्त अपराधी हैं ।गैंग लीडर वसीम खान के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पूर्व में हत्या , हत्या का प्रयास , बल्बा करने ,सार्वजनिक अधिनियम सहित कुल 28 अभियोग।अभियुक्त विष्णु अग्रवाल के विरुद्ध 10 अभियोग तथा अभियुक्त राहुल टम्टा के विरुद्ध 07 अभियोग पंजीकृत हैं ।अभियुक्तगणों के विरुद्ध लगातार विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त भी ये लगातार इस अवैध कारोबार को कर रहे थे।
इनकी अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु गैंग चार्ट तैयार कर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय रामनगर को प्रेषित किये जाने के उपरांत अभियुक्तगणों के विरुद्ध उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में अभियुक्तगणों वसीम खान , विष्णु अग्रवाल तथा राहुल टम्टा को आज दिनांक 09.05.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



