अफगानिस्तान सीरीज में मोहित शर्मा, शिवम दुबे सहित युवाओं को मिला मौका! जी, हां IPL 2023 में इस बार भारतीय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। जिसके चलते इन युवा खिलाड़ियों को जल्द ही टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि, अफगानिस्तान के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेल सकती है जिसमें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
युवा बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका
आईपीएल 2023 में इस बार कुछ युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है जिसमें यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह का नाम सबसे पहले आता है। आपको बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 625 रन बनाए। जिसके बाद उन्हें अब फैंस टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया। वहीं, इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, और साईं सुदर्शन को भी मौका मिल सकता है।
भारतीय टीम के लिए साल 2015 में वर्ल्ड कप खेल चुके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का आईपीएल 2023 शानदार रहा है और उन्होंने 14 मैचों में कुल 27 विकेट चटकाए। हालांकि, पिछले साल मोहित शर्मा आईपीएल में गुजरात टीम के लिए नेट बॉलर थे लेकिन उन्होंने कप्तान और कोच को भरोसा जताया और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल होने के लिए दरवाजा खटखटाया है। वहीं, ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने भी आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।
सीनियर खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
भारत में होने वाले वर्ल्ड कप और एशिया कप को ध्यान में रखते हुए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि, अफगानिस्तान को एक कमजोर टीम माना जाता है और वर्क लोड के चलते इन खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया
टीम इंडिया: हार्दिक पांड्या (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, साईं सुदर्शन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, मुकेश कुमार और रवि बिश्नोई।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






