सोशल मीडिया पर एक फोटो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक प्लेयर ऋतुराज गायकवाड की होने वाली पत्नी उत्कर्षा ने ऐसा काम किया है जिसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में ऋतुराज गायकवाड की होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार ने चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवी बार खिताबी जीत के बाद मैदान पर आई। मैदान पर सभी खिलाड़ियों और उनके परिवार वालों के साथ जब जीत का जश्न मनाया जा रहा था तभी Utkarsha पवार ने ऐसा काम किया जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
उत्कर्षा पवार ने धोनी के छुए पैर
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड की शादी इंडियन प्रीमियर लीग से पहले ही तय हो गई थी। वहीं आईपीएल का फाइनल मुकाबला देखने ऋतुराज गायकवाड के परिवार के सदस्य और उनकी होने वाली पत्नी भी स्टेडियम में आई थी। इस मुकाबले के बाद जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी परिवार के साथ जश्न मना रहे थे तो ऐसा कुछ हुआ जिसे फैंस का दिल खुश हो गया है।
इस दौरान ऋतुराज गायकवाड की होने वाली पत्नी Utkarsha ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धोनी के पैर छुए। ये कदम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उत्कर्षा के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे है, कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को कितनी इज्जत दी है।
जानिए कौन है उत्कर्षा पवार
जानकारी के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड की शादी तीन जून को उत्कर्षा पवार के साथ होनी है। ऋतुराज की तरह उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर है, जो महाराष्ट्र के लिए खेलती है। उत्कर्षा की उम्र 24 वर्ष है और वो राइट हैंड बैट्समेन और राइट हैंड तेज गेंदबाज है। अंतिम बार उत्कर्षा ने महाराष्ट्र के लिए नवंबर 2021 में मुकाबला खेला था। ये मुकाबाल पंजाब के खिलाफ था। हालांकि वो अब तक भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाई है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






