जी, हां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आई है। लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। Sanjeev jeeva मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था।
दावा किया जा रहा है कि कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे। उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मारा गया संजीव जीवा माहेश्वरी भी उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया था। संजीव जीवा पर भाजपा नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी के हत्या का आरोप था।
बदमाशों ने 6 राउंड गोलियां बरसाईं
Sanjeev jiva पर उस समय हमला किया गया जब उसे एक आपराधिक मामले में अदालत में सुनवाई के लिए लाया जा रहा था। टीवी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बदमाशों ने कथित तौर पर 6 राउंड गोलियां बरसाईं।
गैंगस्टर संजीव जीवा को कुख्यात गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है। संजीव जीवा की हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।
कौन है संजीव जीवा, जिसकी हत्या हुई
Sanjeev jiva वेस्ट यूपी का एक कुख्यात अपराधी था, जो कभी कंपाउंडर हुआ करता था। उसने एक बार अपने ही मालिक का किडनैप कर लिया था। पश्चिमी यूपी का कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। हाल ही में प्रशासन द्वारा उसकी संपत्ति भी कुर्क की गई थी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा जितना खेती-किसानी के लिए प्रख्यात है, उतना ही गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कुख्यात रहा है। भाटी गैंग, बदन सिंह बद्दो, मुकीम काला गैंग और न जाने कितने अपराधियों के बीच संजीव माहेश्वरी का भी नाम जुर्म की दुनिया में पनपा। 90 के दशक में संजीव माहेश्वरी ने अपना खौफ पैदा शुरू किया, फिर धीरे-धीरे वह पुलिस व आम जनता के लिए सिर दर्द बनता चला गया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
