HomeSportऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, एशेज के 1st टेस्ट से पहले स्मिथ को...

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, एशेज के 1st टेस्ट से पहले स्मिथ को लगी चोट

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी 2023-25 का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज से करने जा रहा है। एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 16 जून से खेला जाना है।

मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इनफॉर्म बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नेट सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। स्टीव स्मिथ को अंगुली में चोट आई है। स्मिथ चोट लगने के बाद काफी दर्द में नजर आए और मेडिकल टीम उनकी चोट की जांच करती दिखी।

डब्ल्यूटीसी 2021-23 के फाइनल मैच में स्मिथ ने शतक ठोका था

स्मिथ पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं इसका फैसला तो मैच से पहले ही हो पाएगा। डब्ल्यूटीसी 2021-23 के फाइनल मैच में स्मिथ ने शतक ठोका था। इसके अलावा एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्मिथ इस समय नंबर-2 पोजिशन पर हैं।

आईसीसी टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-3 पोजिशन पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का ही कब्जा है। ट्रैविस हेड ने डब्ल्यूटीसी में दमदार शतक लगाया था, जिसके बाद वह आईसीसी रैंकिंग में नंबर-3 पोजिशन पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्नस लाबुशेन पहले पायदान पर बने हुए हैं। अगर स्मिथ चोट के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा।

एशेज सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब स्मिथ से इस बारे में सवाल किया गया कि तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का आईसीसी टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में कब्जा देखकर कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘हम किसी रैंकिंग के लिए नहीं खेलते हैं, हम बस टीम को जिताने के लिए खेलते हैं।’

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.