HomeUttarakhandइंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 24वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 24वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 24वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय की स्थापना 3 जुलाई 1999 में संस्थापक स्व0 एन0 सी0 बल्यूटिया द्वारा की गई थी। अपनी स्थापना से वर्तमान समय तक विद्यालय ने उत्तरोत्तर विकास किया है। चाहे वह हाईस्‍कूल, इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हो, खेलकूद हो, नृत्य-गायन हो, नीट, जे0ई0ई0 का परिणाम हो समस्त गतिविधियों में हमारा विद्यालय अग्रणी रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक डाॅ0 दीपक बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने ‘‘ठान लिया हमने पहचान लिया हमने सूरज जैसा चमकना है’’ सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।

बच्‍चों ने प्रस्‍तुत किए सुन्‍दर गीत

इसी श्रृंखला में कक्षा 3 की परिधि तिवाड़ी ने सुविचार, कक्षा 1 की आद्या जोशी ने कविता व जया पोखरिया, साक्षी आर्या विश्वेष हैड़िया व आकांक्षा आर्या ने अपने व्कतव्यों में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रबन्धक डाॅ0 दीपक बल्यूटिया ने अपने सम्बोधन में विद्यालय की गौरवान्वित उपलब्धियों के लिए समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे उत्तरोत्तर विकास की कामना की।

प्रधानाचार्य अनुराग माथुर द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की एकजुटता की ओर संकेत करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। साथ ही आगामी वर्षों में विद्यालय की प्रगति का आश्वासन देते हुए समस्त विद्यालय परिवार के योगदान की कामना की गई। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.