HomePoliticalविपक्षी गठबंधन का नाम हो सकता है INDIA, सीटों के बंटवारे पर...

विपक्षी गठबंधन का नाम हो सकता है INDIA, सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति

विपक्षी गठबंधन का नाम हो सकता है INDIA, सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति जी, हां बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक हो रही है। इस बैठक में विपक्ष के महागठबंधन के नाम पर चर्चा की गई है।

सूत्रों को मुताबिक, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया हो सकता है। बैठक में ये सुझाव दिया गया। इसके अलावा अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछला दलित गठबंधन) का सुझाव दिया, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

एक छोटे दल ने सेव इंडिया अलायंस या सेक्युलर इंडिया अलायंस का सुझाव भी दिया था। इसके अलावा बैठक में सीट बंटवारे को लेकर राज्य निहाय कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है। इसी बीच टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन ने ट्वीट कर लिखा, “चक दे इंडिया।”

विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

बेंगलुरु में इकट्ठा हुए विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, “ये एक अच्छी, सार्थक बैठक है। रचनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। आज जो चर्चा हुई उसके बाद का नतीजा इस देश के लोगों के लिए सही हो सकता है।” वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा, “सब मिलकर बीजेपी को हरायेंगे”

विपक्षी गठबंधन के INDIA का मतलब?

I – Indian
N– National
D– Democractic
I – Inclusive
A – Alliance

लालू यादव का मोदी सरकार पर निशाना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा, “देश और लोकतंत्र को बचाना होगा, गरीबों, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी होगी। मोदी सरकार में सभी को कुचला जा रहा है।” इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में लगभग हर क्षेत्र को पूरी तरह से चौपट कर दिया, उनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है।”

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.