जी, हां महेंद्र सिंह धोनी जितना क्रिकेट से प्यार करते हैं उतना ही वो अपनी बाइक से भी प्यार करते है। महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम काफी अधिक है, जिसके बारे में वो समय समय पर जिक्र भी करते रहे है। महेंद्र सिंह धोनी के पास शानदार बाइक कलेक्शन है, जिसे वो बेहद सहेज कर रखते है।
इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद रांची में थे और इस दौरान वो महेंद्र सिंह धोनी से उनके घर भी मिलने पहुंचे। यहां माही ने वेंकटेश प्रसाद को अपना बहुमूल्य बाइक-कार कलेक्शन भी दिखाया। ये कलेक्शन महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस में है, जहां उन्होंने बेहद शानदार गैराज बनाया है, जिसमें सभी गाड़ियां और बाइक रखी है।
वीडियों हुआ वायरल
एक घर में इतनी अधिक संख्या में बाइक और गाड़ियां देखकर वेंकटेश प्रसाद की आंखे खुली की खुली रह गई है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने वेंकटेश प्रसाद जब महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में पहुंचे तो उनकी आंखों को विश्वास नहीं हुआ। इस गैरेज का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। बता दें कि ये वीडियो महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने शूट किया था।
इस वीडियो में वेंकटेश कहते हैं कि धोनी के बाइक कलेक्शन को देखकर क्या कहा जाए। जब तक कोई इसके लिए पागल ना हो, इतनी बाइकें नहीं खरीदी जा सकती है। ये बाइक का शोरूम हो सकता है। किसी को भी इतनी बाइकें खरीदने के लिए बेहद जुनूनी होना चाहिए।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के पास 50 से अधिक बाइक्स है, जिसके बारे में उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था। हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा H2, डुकाटी 1098, यामाहा RD350, सुजुकी हायाबुसा जैसी शानदार और लग्जरी बाइक कलेक्शन महेंद्र सिंह धोनी के पास है। धोनी ने कहा था मैं जुनूनी हूं और मेरे पास 50 से अधिक बाइक्स हैं। उन्होंने कहा था कि वो शिकायत नहीं करती है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



