Homeस्कूलद आनंदा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

द आनंदा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर संसार हल्द्वानी.द आनंदा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. 15 अगस्त 2023 को द आनंदा एकेडमी डहरिया हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय केनन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिककार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट व प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्र के गौरव तिरंगे को सलामी देकर किया गया।

द आनंदा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.

तत्पश्चात प्रधानाचार्या माया बिष्ट के निर्देशन में कक्षा 1 से 8 तक छात्र-छात्राओंद्वारा नृत्य व  देशभक्ति गीत , संस्कृत गीत द्वारामनमोहक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भारतदेश आज के दिन ही 1947 में ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। आज भारत खेल से लेकर विज्ञानऔर तकनीकी के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्थाभी लगातार तरक्की कर रही है। बच्चों को देश के समृद्ध इतिहास के बारे में पढ़ानाबहुत जरूरी है। बच्चों, जिन्हें देश का खजाना माना जाता है,को अपने पूर्वजों और उनकेबलिदानों के बारे में जानना चाहिए। कार्यक्रम में श्री  दीपकजोशी (कर्नल),  श्रीमती पुष्पाजोशी, श्रीमती कविता जोशी व शिक्षकगण,  समस्त कर्मचारीगण व सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.