खबर संसार हल्द्वानी.स्काउट एवं गाइड: जहाँ अनुशासन समर्पण से मिलता है और सेवा जीवन का मार्ग बन जाती है। द मास्टर्स स्कूल, पनियाली, हल्द्वानी में स्काउट एवं गाइड परिचयात्मक सत्र – प्रथम दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में द मास्टर्स स्कूल, एबीएम पब्लिक स्कूल, जेएमडी स्कूल, लॉर्ड कृष्णा स्कूल एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन सिटी सेक्रेटरी श्री उमेश तिवारी, डीटीसी श्रीमती पुष्पा धर्मवाल एवं श्री सुरेश पाठक जी ने किया तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं समाजसेवा के मूल्यों से परिचित कराया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट एवं प्रधानाचार्य रमेश मेहरा उपस्तित रहे.प्रथम दिवस का कार्यक्रम विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।






