Homeस्कूलस्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दि आनंदा एकेडमी में देशभक्ति, सामाजिक...

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दि आनंदा एकेडमी में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम

खबर संसार हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दि आनंदा एकेडमी में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों एवं गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली संदेश दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण तथा मोबाइल फोन के सीमित और सदुपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया।

 

विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रबंधिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती सुष्मिता बगड़वाल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आनंद एकेडमी का पूरा परिसर देशभक्ति के नारों, गीतों और उत्साह से गूंज उठा। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार और प्रेरणादायी बना दिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.