HomeEntertainmentDream Girl 2 फिल्म जबरदस्त एंटरटेनर है, हंसी के सोशल मैसेज भी...

Dream Girl 2 फिल्म जबरदस्त एंटरटेनर है, हंसी के सोशल मैसेज भी देती है

Dream Girl 2 फिल्म जबरदस्त एंटरटेनर है, हंसी के सोशल मैसेज भी देती है जी, हां आयुष्मान खुराना की फिल्म Dream Girl 2 एंटरटेनर है। ड्रीम गर्ल 2 काफी एंटरटेनिंग है ये फिल्म देखते हुए आप खूब हंसेंगे। सारी टेंशन भूल जाएंगे और थिएटर से कुछ मैसेज भी लेकर निकलेंगे। यही तो है ना सिनेमा।

कहानी

ये कहानी है मथुरा के एक लड़के करम यानि आयुष्मान की। करम के पिता जगजीत सिंह यानि अन्नू कपूर ने खूब सारा कर्ज लिया हुआ है। करम को परी यानि अनन्या पांडे से प्यार है और परी के पापा ने शादी का दबाव बना रखा है। अब करम करे तो क्या करे तो वो पूजा बन जाता है जो न जाने किस किस की ड्रीम गर्ल है। फिर क्या होता है। ये देखने आपको थिएटर जाना पड़ेगा और थिएटर ही जाइएगा क्योंकि इस ड्रीम गर्ल के साथ डेटिंग का मजा थिएटर में ही आएगा।

कैसी है फिल्म

पहले सीन से ही ये फिल्म मजेदार है, आप बिल्कुल बोर नहीं होते, खूब हंसते हैं। फिल्म अच्छी पेस से आगे बढ़ती है और आप ड्रीम गर्ल की इस दुनिया में गुम हो जाते हैं। अपनी सारी टेंशन भूल जाते हैं। एक के बार एक मजेदार सीन आते हैं और आपको एक सोशल मैसेज भी मिलता है बिना ज्ञान के मजेदार तरीके से।

एक्टिंग

आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो कमाल के एक्टर हैं और उन्हें लेकर को कहा जाता है वो सही कहा जाता है कि उनका अपना अलग जोनर है। ड्रीम गर्ल मैं सिर्फ पूजा की आवाज थी। यहां पूजा दिखती है और बेहद हसीन तरीके से आपका दिल जीत लेती है। अनन्या पांडे अच्छी लगी हैं, उन्होंने अच्छा काम किया है। करम यानि पूजा के पापा के किरदार में अन्नू कपूर शानदार हैं। आयुष्मान और उनकी केमिस्टी गजब की है। परेश रावल के कमाल का काम किया है, राजपाल यादव जबरदस्त हैं। अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह सबका काम अच्छा है।

डायरेक्शन

राज शांडिल्य ने फिल्म को काफी अच्छे से डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही फिल्म को नरेश कथूरिया के साथ मिलकर लिखा भी है। हर किरदार के साथ इंसाफ किया गया है। हर किसी को सही जगह दी गई है और फिल्म पर डायरेक्टर की पकड़ साफ नजर आती है। राज ने बताया है कि बिना ज्ञान दिए भी लोगों को अच्छी बातें समझाइ जा सकती हैं। कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक है। गदर 2 और ओएमजी 2 की कामयाबी के बीच ये फिल्म अपनी जगह जरूर बना लेगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.