HomeUncategorizedइंस्टुमेंटल फ्रीक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला से सभी का मन...

इंस्टुमेंटल फ्रीक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला से सभी का मन मोहा

हल्‍द्वानी, खबर संसार। आज इंस्पिरेशन सीनियर सेकेन्डरी विद्यालय काठगोदाम में इंस्टुमेंटल फ्रीक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ0 गीतिका बल्यूटिया जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा एवं संगीत विभाग के संजय गोस्वामी, मोहित पन्त एवं गौरव कुमार उपस्थित थे।

निर्णायक मण्डल स्मित तिवारी, संगीत विद्यालय, हल्द्वानी व एडविन, शेयरवुड काॅलेज नैनीताल के दिशा निर्देशों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता का आरम्भ स्वर की देवी माँ सरस्वती का आह्वान कर बबीता शर्मा व हसन सुहैल कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने मंच संचालन किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गो में आवंटित थी। जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग।

जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वाद्य यन्त्रों का वादन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिनमें कीबोर्ड, हारमोनियम, तबला, गिटार, बाॅसुरी, क्लैपबाॅक्स, ड्रम्स, इत्यादि वाद्य यन्त्र सम्मलित थे।

सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी अनूठी निनाद कला से निर्णायक मण्डल को सम्मोहित किया। प्रतिभागियों में राहुल बुधलाकोटी सैक्सोफोन, सिया रावत हारमोनियम, आदित्य जोशी ढोलक, चिन्मय नरियाल तबला, अभिनव काण्डपाल तबला, स्वास्तिक गोस्वामी ड्रम, रमणिका जोशी सैक्सोफोन,शिवांश आर्य बांसुरी, अनुष्का पाण्डे वाइलिन, आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के नाद सुनने को मिले।

इन्‍होंने बिखेरी अपनी चमक

  • प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान- दक्ष कार्की, रुद्रा शर्मा, भव्या भट्ट, शिंवाश बिष्ट, शिवांश आर्य, सिद्धी बोरा, वंश पाठक ने प्राप्त किया।
  • द्वितीय स्थान-अयांश सोलोमन, रमणिका जोशी, मेहुल नगरकोटी, अश्लेष चन्द्र, रितिका आर्य, अन्नया बिष्ट, आराध्या, तनिष्क भट्ट ने प्राप्त किया।
  • तृतीय स्थान-भाविका मठपाल, अदिति भट्ट, दक्षिता साही, मेहुल जोशी, ने प्राप्त किया।
  • इसी क्रम में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान- गौतम देउपा, सिया रावत, अभिनव काण्डपाल, आदित्य सिंह, अनुष्का पाण्डे, शुभम जोशी, दक्षिता पाण्डे, स्वास्तिक गोस्वामी, ने प्राप्त किया।
  • द्वितीय स्थान- चिन्मय नरियाल, अभिनव काण्डपाल, हर्षित गौतम, प्रियांश भट्ट ने प्राप्त किया।
  • तृतीय स्थान- राहुल बुध़लाकोटी, आदित्य जोशी, सावन कुमार, भाविन जोशी, अक्षत खरकवाल ने प्राप्त किया तथा अन्त में प्रधानाचार्य जी ने सभी प्रतिभागियों को मंगलकामनाएँ प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.