खबर संसार हरिद्वार.उत्तराखंड में लोकसभा के पांचो खिलाड़ी बीजेपी बदल रही! कयास लगाए जाने लगे है. कल हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. कल आधे घंटे से अधिक समय नड्डा और धामी के बीच होटल के कमरे में बातचीत इसका इशारा भी कर रही है. उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में इस समय नरेंद्र मोदी के कहने पर कार्य कर रही है. और पीएम मोदी का साफ कहना है कि जो सांसद अपने क्षेत्र में लोकप्रिय नहीं है और जिस सांसद ने सरकार की योजनाओं को, उपलब्धियां को ,जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाया है उनको टिकट नहीं दिया जाए.
उत्तराखंड में लोकसभा के पांचो खिलाड़ी बीजेपी बदल रही!
कल इसका उदाहरण करीब आधे घंटे जेपी नड्डा और सीएम धामी के बीच अकेले आधा घंटा मीटिंग हुई. माना जा रहा है कि इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात हुई हो, और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड भी मांगा गया हो.कल संतो की नगरी हरिद्वार में पुरा माहौल राजनीतिक था
पाठको को बताये चले कि पिछली बार भी हरिद्वार से ही लोकसभा चुनाव का डंका बजा था और इस बार भी हरिद्वार में सजी विसात. जी हा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आये और कार्य कर्ताओ को बूस्ट करने के साथ सी एम धामी से फीडबैक लिया.
बताये चले कि भाजपा पूरे देश में अपने सांसदों का फीडबैक ले रही है इसी क्रम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार आए हुए हैं उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे बातचीत करी. उत्तराखंड में हरिद्वार सीट बहुत ही रोचक और प्रभावकारी सीट है यहां पर 18 लाख 40000 338 मतदाता है जिसमें 5,10000 मुस्लिम वोटर हैं तो 4:50 लाख पर्वतीय वोटर है दलित बोर्ड की संख्या 440000 है गुर्जर और जाट वोटर की संख्या डेढ़ लाख के आसपास है सैनी वोटर की संख्या एक लाख है मिश्रित वोटर की संख्या एक लाख 75000 है तो दुष्यंत समझो कि हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक फैला है 15000 वोटर हैं हरिद्वार लोकसभा सीट के बारे में हम आपको बताते चलें कि यह हरिद्वार की 11 विधानसभा और देहरादून की तीन विधानसभा को कवर करता है.कुल मिलाकर उत्तराखंड में शंखनाद हो चुका है और कुछ बड़ा होने को है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है.



