HomeSportजाने फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत VS बांग्लादेश का...

जाने फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत VS बांग्लादेश का लाइव मुकाबला?

जी, हां इस समय पूरे एश‍िया पर क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। ऐसे में एशिया कप 2023 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह भिड़ंत कोलंबो के आर। प्रेमदासा स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह मैच कोई मायने नहीं रखता है, क्योंकि बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटा चुकी है।

ऐसे में इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लगातार खेलने वाले कई स्टार खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है। वहीं दोनों टीमों की बात करें तो भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों के बीच खेले जाने वाले मैच को आप फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला मुकाबला कोलंबो के आर। प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 सितंबर, शुक्रवार को होने वाले मुकाबले की भारतीय समयनुसार, दोपहर 3:00 बजे से शुरूआत होगी। जबकि टॉस आधा घंटे पहले 2:30 पे फेंका जाएगा।

टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच को इंडिया में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स के ज़रिए भी किया जाएगा, जहां आप इसे फ्री में टीवी पर लाइव देख पाएंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि फ्री लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.