HomeSportएश‍ियन गेम्‍स में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जीत के साथ की...

एश‍ियन गेम्‍स में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जीत के साथ की शुरूआत

हांगझोउ। भारत ने एश‍ियन गेम्‍स की पुरूष हॉकी स्पर्धा में रविवार को उजबेकिस्तान को 16 . 0 से रौंदकर जीत के साथ आगाज किया। तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह पूल ए का बेमेल मुकाबला था।

भारत की ओर से मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट), ललित उपाध्याय (सातवां, 24वां ,37वां और 53वां मिनट) , वरूण कुमार (12वां, 50वां और 52वां मिनट), अभिषेक (17वां), सुखजीत सिंह (42वां), गुरजंत सिंह(42वां), नीलाकांता शर्मा (11वां),अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये। भारत को अब 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है।

Tennis प्रतिस्पर्धा में सुमित नागल का कमाल, पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

एश‍ियन गेम्‍स में भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रविवार को यहां मकाऊ के हो टिन मार्को लेउंग के खिलाफ बिना कोई गेम गंवाए एशियाई खेलों के पुरुष एकल में एकतरफा जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पांचवें वरीय नागल को पहले दौर में बाई मिला था और दूसरे दौर का उनका यह मैच पहले ही काफी आसान माना जा रहा था क्योंकि प्रतिद्वंद्वी के पास एटीपी की रैंकिंग भी नहीं है।

एटीपी रैंकिंग में 159वीं रैंकिंग पर काबिज नागल ने महज 45 मिनट में 6-0, 6-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। अगले दौर में उनके सामने कजाकिस्तान के बेइबित जुकायेव और ताजिकिस्तान के फिरोज मुखिदिनोव के बीच होने वाले दूसरे दौर के एक अन्य मैच के विजेता की चुनौती होगी।

दूसरी वरीयता प्राप्त साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन अपने पुरुष युगल अभियान की शुरुआत रविवार को ही नेपाल के अभिषेक बस्तोला और प्रदीप खड़का के खिलाफ करेंगे। इस मैच में भी भारतीय खिलाड़ी आसान जीत के दावेदार होंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.