HomeUttarakhandउत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मनी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मनी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ समयानुसार प्रात: ८.४५ बजे वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण के साथ गांधी एवं शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी जी ने कहा कि गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित रहा। उनकी यश कीर्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव आज भी हमलोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। शास्त्री जी का सम्पूर्ण जीवन सादगी से भरा रहा। प्रथम बार उन्होंने ही “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।

गांधी जी का व्यक्तित्व विराट है- पी.डी. पन्त

कुलसचिव प्रोफेसर पी.डी. पन्त जी ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व विराट है, उनके बताए मार्ग पर हम सबको प्रेरणा लेकर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. नन्दन कुमार तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाज विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर गिरिजा प्रसाद पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर ए.के. नवीन, अन्य विद्याशाखाओं के निदेशक गण, वित्त नियंत्रक, परीक्षा नियंत्रक, प्रशासनिक अधिकारी गण, डॉ. एम. एम. जोशी, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. गगन सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. राजेन्द्र कैड़ा, डॉ. दीपांकुर जोशी, आईसीटी अनुभाग से राजेश आर्या तथा विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक गण, कर्मचारीगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.