HomeSportएशियाई खेलों में लवलीना को पेरिस ओलंपिक का कोटा , प्रीति ने...

एशियाई खेलों में लवलीना को पेरिस ओलंपिक का कोटा , प्रीति ने कांस्य जीता

विश्व चैम्पियन लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ने एशियाई खेलों में फाइनल में पहुंचकर ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया जबकि युवा मुक्केबाज प्रीति पंवार को 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा। तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में हराया।

लवलीना ने शानदार मुक्के लगाये

लंबे कद का पूरा फायदा उठाते हुए लवलीना ने शानदार मुक्के लगाये। पहले दौर में पिछड़ने के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी ने आखिरी तीन मिनट में वापसी की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दूसरी ओर ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी प्रीति को मौजूदा फ्लायवेट चैम्पियन चीन की चांग युआन ने 5 . 0 से हराया।

पहले तीन मिनट में प्रीति ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए घूंसे बरसाये लेकिन बाद में लय कायम नहीं रख सकी। चीनी खिलाड़ी ने जबर्दस्त आक्रामकता दिखाते हुए उसे कोई मौका नहीं दिया। पहले दौर में पांच में से चार जज ने चीनी खिलाड़ी के पक्ष में फैसला दिया। दूसरे दौर में प्रीति ने उसका डिफेंस तोड़ने की कोशिश की। प्रीति को सिर के पीछे से मारने पर युआन को चेतावनी भी मिली। उसने आखिरी तीन मिनट में रक्षात्मक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.