HomeInternationalजापान में फिर मंडराया सुनामी का खतरा, महसूस हुए भूकंप के तेज...

जापान में फिर मंडराया सुनामी का खतरा, महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है। इसके बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है।

जापान ने देश के पूर्वी तट पर इज़ू प्रायद्वीप के द्वीपों के लिए 1 मीटर की सुनामी की सलाह जारी की। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुबह 11 बजे तोरीशिमा द्वीप के पास आए भूकंप के बाद यह चेतावनी दी गई, जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.6 थी।

भूकंप का केंद्र टोक्यो से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दक्षिण में प्रशांत महासागर में था। धरती पर जापान सबसे अधिक भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है। 2011 में आए भीषण भूकंप की वजह से सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी इससे भीषम क्षति पहुंची थी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.